Surguja News Today

युवक ने कलेक्टर से प्रेमिका से मिलने की मांगी अनुमति आवेदन देकर लगाई मिलन की गुहार

गर्लफ्रेंड से बातचीत और मुलाकात हुई बंद तो कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया बॉयफ्रेंड, आवेदन देकर लगाई मिलन की गुहार
Love Affairs: प्रेमी युवक का नाम यश कुमार है युवक का प्रेम संबंध एक लड़की के साथ चल रहा था. युवक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते रहता था. इसके अलावा बीच-बीच में मुलाकात भी होती थी. लेकिन लड़की के घरवाले एक दिन जान गए तो उन्होंने मोबाइल फोन छुड़ा लिया!

जब लड़की ने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी यश को दी तो वह परेशान रहने लगा. यश ने कई बार अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया.

कलेक्टर को बताई अपनी परेशानी
प्रेमी यश को लगा कि अब उसकी कभी भी अपनी प्रेमिका से मुलाकात नहीं हो पाएगी तो वह कलेक्टर की चौखट पर पहुंच गया. उसने धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी को एक पेज का लेटर सौंपा और अपनी पूरा व्यथा बताई. प्रेमी यश ने कलेक्टर को बताया कि, “वह एक लड़की से मोहब्बत करता है. कुछ हफ्ते पहले लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई. और उसके मोबाइल को बंद कर दिया, जिससे उसका मिलना-जुलना बंद हो गया है.”

कलेक्टर से प्रेमिका से मिलने की अनुमति मांगी
प्रेमी यश ने आगे बताया कि, “उसने दो बार अपनी प्रेमिका से मिलने की कोशिश की, लेकिन उसके परिवार वालों ने मिलने नहीं दिया. इस सबसे हताश होकर वह आपसे मदद मांगने आया है.” प्रेमी यश ने कलेक्टर नम्रता गांधी से कहा कि उसे प्रेमिका से मिलने की अनुमति दी जाए. फिलहाल कलेक्टर नम्रता गांधी ने यश के प्रार्थना पत्र को ले लिया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया. वहीं यश भी अपनी व्यथा बताने के बाद कलेक्टर ऑफिस से लौट गया

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज