
PWD सड़क को खोदने में जुटा पीएचई विभाग ?
⭕साइड सोल्डर खोदने से सिंक हो जाएगी नई नवेली पीडब्ल्यूडी सड़क।
⭕वर्तमान में जहां सड़क के साइड शोल्डर खोदे गए हैं वह स्थान ग्राम पंचायत झेराड़ीह से लगा हुआ है ।
⭕क्या पीएचई विभाग लुण्ड्रा ठेकेदार के अधीनस्थ है ?.
सरगुजा lundra- जी हां आपको बता दूं कि हाल ही मे बनी बरगीडीह लुण्ड्रा को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की सड़क जो अभी नई नवेली है जिसे अभी बने हुए महज 6 से 8 महीने ही हुए हैं और यह पहली बारिश है जो लुण्ड्रा तक चमचमाती सड़क नज़र आ रही है। वर्षों लंबे इंतजार के बाद बिलासपुर से होते हुए बरगीडीह भलुवा मोड लुण्ड्रा तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कार्य हो पाया है जैसे ही निर्माण कार्य समाप्त हुआ है और निर्माण कार्य समाप्त हुए महज 8 महीने नहीं हुए हैं तो वहीं पीएचई विभाग पीडब्ल्यूडी की सड़क के साइट शोल्डर खोदने में जुड़ गया है जो ग्राम पंचायत झेराड़ीह( जनपद लुण्ड्रा) में हाल ही मे जेसीबी से खोदा जा रहा है। जी हां ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी बरसात का दिन है और पीएचई विभाग अपने लेट लतीफी के बाद PWD कि सड़क के साइड शोल्डर खोदने में जुट गया है वर्तमान में जहां सड़क के साइड शोल्डर खोदे गए हैं वह ग्राम पंचायत झेराडीह से लगा हुआ है।
खैर पीएचई विभाग भी अपने विभाग के काम को अंजाम देने के लिए यह काम कर रहा है लेकिन नियम यह कहता है कि पीएचई विभाग को सड़क खोदने से पहले पीडब्लूडी विभाग से परमिशन लेनी होती है और साथ ही सड़क से कुछ दूर साइड सोल्डर के बाहर खोदना होता है साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मचारी भी उपस्थित रहते हैं जो सड़क और साइड सोल्डर के बाद कि दुरी तय करते हैं लेकिन मनमानी का यह आलम अंत में शासन को ही चुना लाएगा और सड़क खराब होने पर आम जनता को परेशानी होगी ।
साइड सोल्डर खोदने के नुकसान–
सड़क के नीचे जी एस बी का ड्रेनेज लेबल पूरा डेमेज हो जायेगा क्रस्ट कमजोर हो जायेगा और क्रस्ट कमजोर होने से रोड सिंक हो जाएगी….
पीडब्ल्यूडी विभाग का पक्ष–
साइड सोल्डर खोदने के संबंध में जब हमने पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ श्री प्रकाश सिन्हा से जानकारी तलब किया तो उन्होंने बताया आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुईं हैं और हमारे पास किसी प्रकार का कोई प्रमिशन लेटर लेने के लिए पीएचई विभाग के तरफ से कोई भी पत्र नही आया है और ना ही हमने सड़क के साइड शोल्डर खोदने की परमिशन दी है। साइड सोल्डर खोदने से हमारी सड़क ख़राब होगी और सड़क सिंक हो जाएगी।
तत्काल मौके पर अपने कर्मचारी भेजने की बात कही ।
पीएचई विभाग का पक्ष–
जब हमने साइड शोल्डर खोदने के संबंध में पीएचडी विभाग के इंजीनियर सुभद्रा सिंह जी से बात की तो उन्होंने कहा कि मुझे अभी इसकी जानकारी ही नहीं है क्योंकि बीच में काम बंद था । आपके माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है।


क्या पीएचई विभाग लुण्ड्रा ठेकेदारो के अधीनस्थ है ?…
– ऐसा प्रतीत होता है कि पीएचई विभाग लुण्ड्रा में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की नहीं चलती है बल्कि ठेकेदारों की चलती है तभी विभाग के इंजिनियर श्रीमति सुभद्रा सिंह जी को साइड शोल्डर खोदने के बारे में जानकारी ही नहीं है और ठेकेदार मनमाने तौर से साइड शोल्डर खोद सड़क नष्ट करने में लगा है।
अब आगे क्या करवाही प्रशासन इनके ऊपर करता है और लापरवाही पर क्या एक्शन होता है यह ही समय बताएगा।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









