UAE -दुबई की राजकुमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि डियर हसबैंड, i divorce you,i divorce you,i divorce you

दुबई के शासक की बेटी शेखा महरा बिंत मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपने पति शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मकतूम से तलाक की घोषणा की है।  यह घोषणा दंपति की ओरसे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के दो महीने से भी कम समय बाद की गई है।

दुबई की राजकुमारी ने अपने इंस्टाग्राम पर कहा कि डियर हसबैंड, आप किसी और के साथ हैं, ऐसे में मैं आपको तलाक देने की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, मैं आपको तलाक देती हूं और मैं आपका तलाक देती हूं। अपना ख्‍याल रखें…आपकी एक्‍स वाइफ।

https://www.instagram.com/hhshmahra?igsh=MXZiNmFscjM3a3VocA==

इस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है, कई लोगों ने देखा कि इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और अपने प्रोफाइल से एक-दूसरे की सभी तस्वीरें हटा दी हैं। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि इस जोड़े ने एक-दूसरे को ब्लॉक कर दिया है, जबकि अन्य लोग ये भी मान रहे हैं कि क्या सुश्री शेखा महरा का अकाउंट हैक हो गया है। एक यूजर ने पोस्ट के नीचे टिप्पणी की कि बुरी खबर। भगवान आपका भला करे। एक अन्य ने लिखा कि मुझे आपके निर्णय पर गर्व है।

बता दें शेखा महरा संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री और दुबई के शासक की बेटी हैं। वह यूएई में महिला सशक्तिकरण और स्थानीय डिजाइनरों की समर्थक हैं। उनके पास यूके के एक विश्वविद्यालय से डिग्री ली है। वहीं, पिछले साल मई में शेखा माहरा की शादी हुई थी और 12 महीने बाद उनकी बेटी का जन्म हुआ।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज