Surguja News Today

LUNDRA-जींस टी – शर्ट पहनने वाले लापरवाह शिक्षक सहित 2 अन्य अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी

Lundra दायित्वों का निर्वहन करने से चूक रहे लापरवाह शिक्षक – जींस और टी – शर्ट पहन हीरो गिरी करना पड़ा महंगा जींस शर्ट पहनने वाले लापरवाह शिक्षक शुभम सिंह को beo लुण्ड्रा ने किया कारण बताओ नोटिस किया जारी
शुभम सिंह का यह कृत्य शिक्षक की गरिमा को और अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है सिविल सेवा के आचरण संहिता 1965 के विपरीत भी है अनुशासनहीनता का यह कृत्य बेहद शर्मनाक है

आपको बता दूं शिक्षा के स्तर मे लगातार लापवाही वा शिक्षकों की ड्यूटी में कोताही अब आम बात हो गई है Lundra-लुण्ड्रा स्कूलों के निरीक्षण के दौरान जब लुण्ड्रा के block education officer देव कुमार गुप्ता सिलसिला के स्कूल में पहुंचे तब शिक्षक शुभम सिंह और एक और अन्य शिक्षक स्कूल से बाहर थे beo को देखते ही दोनो शिक्षक स्कूल के अंदर भागे प्रतीत होता है की दोनो शिक्षक आराम से फ़ोन चला रहे थे साथ ही शिक्षक शुभम सिंह जींस और टी- शर्ट में भी नज़र आएं अब एक शिक्षक ही जब जींस और टी- शर्ट में स्कूल में आएगा तो बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आप समझ ही सकते हैं ।

BEO लुण्ड्रा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया की शिक्षक का कर्तव्य होता है बच्चों को पढ़ना एवं उनको अनुशासन में रखना लेकीन निरीक्षण के दौरान मैंने पाया कि शिक्षक शुभम सिंह सहित एक अन्य शिक्षक ने एक भी क्लास नहीं लिया था एवं क्लास खाली था शिक्षक के द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में घोर लापरवाही पाई गई ।

प्रधान पाठक सहित एक और शिक्षक मिले अनुपस्थित

BEO लुण्ड्रा ने सरगुजा न्यूज टुडे से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि मैं 12/7/ 2024 को स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकला था और औचक निरीक्षण के दौरान सिलसिला माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक रूप नारायण सिंह एवं एल बी शिक्षक बिहारी राम पैकरा स्कूल टाइमिंग के दरमियान उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर स्कूल से बिना किसी पूर्व सूचना के गायब नजर आए जो घोर लापवाही को प्रदर्शित करता है।
जिस कारण lundra बीईओ ने तीन शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

तारीफ कि बात एक ही कैंपस में प्राथमिक शाला एवम माध्यमिक शाला दोनों ही संचालित….

तारीफ की बात है कि एक ही कैंपस में पूर्व माध्यमिक शाला एवं माध्यमिक शाला दोनों ही संचालित है लेकिन वही प्राथमिक शाला की टीचरों ने शिक्षकों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते पाए गए तो वहीं माध्यमिक शाला के शिक्षक अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही करते पाएं गए।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज