Chhattisgarh-11 किलो सरकारी चने की चोरी चना ने पहुंचाया जेल

@sntnews

महज 11 किलो सरकारी चना की चोरी ने पहुंचाया  हवालात, जानें मामला ….
कोरबा – घर में रखवाए गए सरकारी चना के पैकेटों में से 11 पैकेट चना की चोरी के मामले में ग्रामीण युवक को जेल दाखिल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक 14 जुलाई को प्रार्थी कमलेश कुमार राज ने फोन से पसान थाना में सूचना दिया कि उसके गॉव का जयनाराण यादव उचित मूल्य की दुकान में वितरण हेतु आये शासकीय चना को 13 जुलाई को चोरी कर प्रातः 6:30 बजे बिक्री करने गया था। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस ने मौके पर जा कर देखा। ग्राम पंचायत दमहामुड़ा सरपंच शासकीय उचित मूल्य की दुकान का विक्रेता है। दिनांक 29 जून को उचित मूल्य की दुकान हेतु कटघोरा से 8 बोरी चना जिसमें 1-1 किलो के पैकेट हैं, दमहामुडा ट्रक से आया था। वर्षा होने ट्रक में चावल भरा होने से ट्रक फंसने के डर से चालक रोड पर ही लेने बोला तो संचालक ने फोन कर अपने बड़े भाई इमलेश कुमार को कहा जो 8 बोरी चना एवं 20 पैकेट खुला चना को अपने घर के एक कमरे में रखवाकर ताला लगा दिया था। इसके बाद 13 जुलाई को इमलेश ने करीब 5 बजे फोन कर बताया कि चना वाले कमरे का ताला टूटा है तथा खुले पैकेट से 11 पैकेट कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।


प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट किया। गॉव के जयनारायण यादव को सरकारी चना 11 पैकेट के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में पसान पुलिस द्वारा कटघोरा उपजेल भेजा गया। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक – 105/2024 पर धारा-331(3),305 बी.एन.एस. के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज