LUNDRA लापरवाही पर प्रधान पाठक सहित 03 शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी

लापरवाही पर प्रधान पाठक सहित 03 शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी

जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक सिन्हा द्वारा सोमवार को शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला लालमाटी, शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सायरराई,शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जरहाडीह का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं स्टाफ के उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने  विद्यार्थियों से बात कर उनके पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया तथा शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण अध्यापन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालयों में सभी संस्था प्रमुखों से अपने विद्यालय में जिले के नवपदस्थ सभी अधिकारियों के नाम एवं उनके मोबाइल नम्बर अपडेट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी विद्यालय के मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं मीनू की भी जांच की एवं सभी से गुणवत्तापूर्ण, पोषक एवं ताजा भोजन उपलब्ध कराने के  निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री सिन्हा ने प्रधानपाठकों को विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत इसी माह पौधारोपण हेतु निर्देशित किया एवं उनके सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों में लापरवाही पर प्राथमिक शाला लालमाटी के दो सहायक शिक्षकों,  पूर्व माध्यमिक शाला लालमाटी में प्रभारी प्रधान पाठक सहित 03 शिक्षकों को स्पष्टीकरण जारी किया

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज