*संकुल केंद्र कमलेश्वरपुर में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव नव प्रवेशित छात्र छात्राओं का हुआ स्वागत….

संकुल केंद्र कमलेश्वरपुर में मनाया गया साला प्रवेश उत्सव नवप्रवेशीत छात्र-छात्राओं को दिया गया मार्गदर्शन

सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत कमलेश्वरपुर संकुल केंद्र में प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि देवेन्द्र पाण्डेय बीआरसी मैनपाट के द्वारा तिलक व मिठाई खिलाकर पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही मुख्य अतिथियों ने बच्चों को रोज स्कूल आने की सलाह दी साथ ही परिजनों को हिदायत दी गई कि शिक्षा पर ध्यान दे, अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजे जिससे बच्चा कुछ सिखेगा वहीं वर्तमान कि राज्य सरकार शिक्षा को लेकर तरह तरह के क्रियाकलाप कर रहा है ऐसे में हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि इसको अमल करें और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करें आज़ के शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि ने बच्चों का खुब उत्साह वर्धन किया साथ ही सभी नवप्रवेशीत छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य कि कामना के साथ बधाई शुभकामनाए दी है
वहीं इस दौरान संकुल समन्वयक कलपदेव यादव,अनिल राइस, सहित अन्य स्कूल की शिक्षक व बच्चों की परिजन मौजूद रहे।।

Picture of Ramjaan Khan

Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज