102 महतारी एक्सप्रेस एंबुलेंस में पैरामेडिकल स्टाफ ईएमटी नहीं,,,, एंबुलेंस में भगवान भरोसे मरीज

सरगुजा : विकासखण्ड अंबिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर में प्रसूता द्वारा जमीन पर प्रसव किए जाने की घटना ,स्वास्थ्य अमला के गैर मौजूदगी संज्ञान में आते ही शासन ने कार्यवाही करते हुए एएनएम और स्टाफ नर्स के साथ अधिकारी भी हुए थे सस्पेंड।

आज महतारी एक्सप्रेस 102 एंबुलेंस में खतरा बना हुआ है। एंबुलेंस में आपातकालीन पैरामेडिकल स्टाफ नही।
केवल एंबुलेंस में चालक ,,,,
लगभग 6 महीने से एंबुलेंस में पैरामेडिकल स्टाफ ई एम टी नहीं है रास्ते में मरीज को यदि डिलीवरी पेन आने से खतरा बना हुआ है।
बीजेपी शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस सेवा लांचिंग करते समय एक पैरामेडिकल स्टाफ और एक ड्राइवर नियुक्ति की गई थी परंतु 2023 में पैरामेडिकल स्टाफ को निकाल दिया गया वर्तमान कंपनी कैंप द्वारा कहा गया कि एंबुलेंस में पुराने कर्मचारी हम नही रखेंगे।
कंपनी द्वारा स्टाफ नर्स शासन की गाइडलाइन का हवाला देकर स्टाफ नर्स एंबुलेंस में ना ड्यूटी दे कर हॉस्पिटल में ड्यूटी कंपनी ने दे दी है, अब एंबुलेंस में मरीज को अचानक दर्द बढ़ जाने से माता और शिशु दोनो को खतरा बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ 108,102 एंबुलेंस कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा लगातार पुराने कर्मचारियों को एंबुलेंस में पुनः रखने के लिए आवेदन निवेदन किया जा रहा है परंतु आज तक सरकार ध्यान नहीं दिया।
शासन एंबुलेंस में यथावत सभी पुराने पैरामेडिकल स्टाफ ईएमटी कर्मचारियों को रखे। छत्तीसगढ़ की जनता को सेवा में किसी प्रकार की चूक ना हो।
Author: Joseph kerketta Kerketta
रिपोर्टर Ambikapur









