Surguja News Today

LUNDRA -BEO के निर्देश पर संकुल स्तरीय स्व सहायता समूहों व रसोईयो की बैठक संपन्न।

कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी लुण्ड्रा ।
जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त आदेश व निर्देश के परिपालन में कार्यालय विकास खण्ड़ शिक्षा अधिकारी, लुण्ड्रा अंतर्गत मध्यान्ह भोजन संचालित समस्त स्कूलों में शिक्षण-सत्र 2024-25 के प्रारंभ होने के पूर्व में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के संचालन की पूर्ण तैयारी हेतु समस्त संकुल समन्वयक/प्रधान पाठक/मध्यान्ह भोजन स्वं. सहायता समूह एवं रसोईयों को आवश्यक निर्देश दिये गये।


1. शाला प्रारंभ के पूर्व संचालनकर्ता एजेंसी एवं रसोईयों को किचन सह भण्डार की साफ-सफाई/लिपाई-पोताई हेतु निर्देशित करना।
2. शाला में पूर्व से रखे खाद्य सामग्रियों का निरीक्षण करना कि वे खाने योग्य है या नही एवं उसके एक्सपायरी तिथि अवश्य देख ले।
3. शाला में 01 माह के लिये पर्याप्त चावल उपलब्ध है या नही सुनिश्चित कर ले। यदि है तो उसकी साफ-सफाई करवा ली जाये।
4. खाना पकाने के लिये पूर्व से ही ईंधन एवं चूल्हा की व्यवस्था कर ली जाये।
5. शालाओं में योजना के संचालन हेतु पूर्व जारी किये गये समस्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
6. किसी भी स्थिति में 25 जून 2024 को शाला आने वाले सभी पात्र छात्रों को योजना अंतर्गत गरम पका भोजन दिया जाना है।
7. इसके अतिरिक्त योजना अंतर्गत समय-समय पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें


विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार  विकास खण्ड के समस्त संकुलों में दिनांक 18.06.2024 को संकुल स्तरीय स्व सहायता समूहों व रसोईयो की बैठक बुलाई गई एवं सभी को जारी पत्र के निर्देशानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

गौरतलब है की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत राज्य के शासकीय, अनुदान प्राप्त अशसकीय शालाओं मदरसा, संस्कृत विद्यामण्डल से सम्बन्ध शाला एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित CWSN शालाओं में कक्षा 1ली से 8वीं तक अध्ययनरत् समस्त छात्र-छात्राओं को प्रत्येक शालेय दिवस में गरम पका पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाता है!

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज