
अस्पताल परिसर भगवान भरोसे,डॉ अनुमेश मिश्रा Dr चंद्र प्रकाश यादव सहित सभी कर्मचारी लापता
अंबिकापुर- एक ही अस्पताल के डॉक्टर सहित कई कर्मचारियों को मिला कारण बताओ नोटिस, अपने जिम्मेदारियों को समझे बिना अस्पताल से रहते है लापता ऐसा ही कारनामा सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरगीडीह में पदस्थ डॉक्टर और कर्मचारियों ने कर दिखाया है,जो अस्पताल परिसर को भगवान भरोसे छोड़ मौज करते है शायद, दरअसल बरगीडीह अस्पताल में पदस्थ डॉ अनुमेश मिश्रा 1 जून से अस्पताल परिसर से लापता थे इसी तरह उर्मिला सिंह जो RHO पद पर आसीन हैं वे 29 मई से लापता थीं,और राजेंद्र प्रसाद MLT पद पर कर करते हैं वह भी लापता था ।

इसी तरह किशन और नर्सिंग स्टाफ शिला पटेल भी गायब थे तो अचानक लुण्ड्रा बीएमओ औचक निरक्षण पर पहुंच गए अस्पताल परिसर का मुआयना करने लगे तो पता चला की अस्पताल परिसर में तो सबके सब नदारत है और अस्पताल भगवान भरोसे पड़ा हुआ है. तो आनंद फानन में सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

बरहाल सभी को नोटिस तो थमाया गया है इस पर किस तरह की कार्यवाही की जाती है यह तो समय ही बताएगा,लेकिन इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि लुण्ड्रा क्षेत्र के अस्पतालों का हालत बद से बत्तर हो चुका है क्योंकि जब एक ही अस्पताल में पदस्थ सबसे जिम्मेदाराना पद पर आसीन डॉक्टर ही गायब हो जाए तो बाकी लोगो का क्या है वे तो मन मर्जी का मालिक हो जाते है,लुण्ड्रा बीएमओ की इस कार्रवाई के बाद शायद अस्पतालों में कितना सुधार हो पाता है यह तो देखने वाली बात होगी.
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









