
छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले प्रधानमंत्री आवास अब तक पूरी तरह से बन कर तैयार नही हो सके है , इसी क्रम में सरगुजा में भी गरीब परिवारों को पक्के मकान बना के देना था !
लेकिन आज तक सरगुजा जिलें में भी लगभग 9 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकान बन कर तैयार नही हो सका है यही वजह है कि अब जिला प्रशासन ने भी अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों को पूरा कराने के लिए अपनी कमर कस ली है अब जिले के ऐसे ग्राम पंचायतों के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जल्द काम पूरा करने को कहा है , आपको बता दे कि जिले में अभी लगभग 9 हजार प्रधानमंत्री आवास बन कर तैयार नही हो सका है लिहाजा अब देखने वाली बात होगी कि जिला पंचायत सीईओ के द्वारा जारी नोटिस से सचिवों के कान तक जु रेंग पाता है या यू ही गरीबो को बरसात में झोपड़ी में ही रहना पड़ेगा ये तो आने वाला समय बताइएगा


Author: Ramjaan Khan









