Surguja News Today

BIG BREKING मैनपाट में नौ हाथियों के दल ने चार घरों को तोड़ा जमकर मचाया उत्पात ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सरगुजा जिले के मैनपाट वन परिक्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुर में बीते रात 9 हाथियों के दल ने जमकर उत्पाद मचाया रात के अंधेरे में ग्रामीण जब हाथियों के डर से घर से निकले तो सुबह आकर देखा तो आशियाना उनका उजड़ गया और घर में रखें सामग्री को भी हाथियों ने तहस-नहस कर डाला
हम बात कर रहे हैं 9 सदस्य हाथियों के दल की जो इन दिनों मैनपाट में जमकर तांडव मचाए हुए हैं मैनपाट के अलग-अलग रिहायसी इलाकों में हाथियों का दल विचरण कर रहा है बीते रात हाथियों का दल नर्मदापुर बरवावली जंगल में डाटा हुआ था बवावली इलाके के लोग सतर्क तो हुए लेकिन अपने आशियाने को नहीं बचा सके चार ग्रामीण के घर को हाथियों ने तोड़ दिया तो धान फसल खाकर ग्रामीणों को और नुकसान पहुंचा साथ ही साथ वन विभाग की टीम लगातार सावधान रहने हेतु ग्रामीणों से अपील कर रही है की जंगल की ओर न जाएं सावधान रहें सतर्क रहें फिलहाल हाथियों का झुंड बरवावली जंगल में डटा हुआ है ।।।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज