
लकड़ी की तस्करी करते कार व पिकअप जब्त
सरगुजा में हाथी की निगरानी कर रहे वन अमले ने पकड़ी लकड़ी तस्करी
सरगुजा
संपादक शैफ फिरदौसी सरगुजा – जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में बीती रात हाथियों की निगरानी कर रहे दल ने लकड़ी तस्करी कर रहे एक अल्टो एवं एक पिकअपन वाहन को पकड़ा है। दोनों वाहनों में लकड़ी के चिरान व बल्ली लोड मिले। कार के चालक को वन अमले ने पकड़ लिया। वहीं पिकअप वाहन के सवार भाग निकले। दोनों वाहनों को वन अमले ने जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार उदयपुर वन परिक्षेत्र में दो हाथियों का दल तीन दिनों से करमकठरा के जंगल में विचरण कर रहा है। हाथियों की निगरानी के लिए गश्त कर रही फॉरेस्ट टीम ने रात 10 बजे लक्ष्मणगढ़ चौक से जंगल के रास्ते से गुजर रहे अल्टो वाहन क्रमांक सीजी 15 बी 0726 को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार चालक ने रफ्तार बढ़ा दी।

कार में लोड़ मिला चिरान
वन विभाग की टीम ने चकमा देकर भाग रहे कार को कटिंदा में पकड़ लिया। वाहन चालक सुनील दास निवासी बेलदगी थाना लखनपुर को पकड़ लिया गया। अल्टो में सात नग साल लकड़ी का चिरान 0.155 घन मीटर बरामद किया गया।
पिकअप से जब्त हुई बल्ली, तस्कर फरार
वहीं रात 1ः30 कुदरबसवार के जंगल में मुखबिर की सूचना पर वनअमला पहुंचा, जहां एक टाटा 207 वाहन में 6 नग लठ्ठा लोड किया जा रहा था। कुदर बसवार सर्किल प्रभारी रामबिलास सिंह, उदयपुर सर्किल प्रभारी चंद्रभान सिंह और टीम को देखकर तस्कर भाग निकले। मौके से पिकप वाहन क्रमांक यूपी 64बीटी 3373 को जब्त किया गया है। मौके से छह नग बल्ली एवं एक बाइक जब्त की गई है।
दोनों वाहनों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वाहनों को राजसात करने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में सीएफओ रामविलास सिंह, शशिकांत सिंह, गिरीश बहादुर सिंह, चंद्रभान सिंह, बीएफओ राजेश राजवाड़े, रेलूस खेश, संतोष सिंह, बसंत सिंह की टीम सक्रिय रही।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









