
मैंनपाट संकुल समन्वयक संघ प्रांताध्यक्ष माननीय श्री पूर्णानन्द मिश्रा जी के निर्देश पर सरगुजा जिले में सीएसी संगठन के गठन के लिए संयोजक श्री उमेश मिश्रा व सीतापुर CAC संघ के अध्यक्ष श्री पवन गुप्ता की उपस्थिति में दिनांक 20/03/24 को मैनपाट विकासखंड में संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ का गठन मैनपाट ब्लॉक के सभी संकुल समन्वयकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।
जिसमे संरक्षक -श्री अजय श्रीवस्तव , ब्लाक अध्यक्ष – श्री देवेन्द्र पाण्डेय ,उपाध्यक्ष -श्री शब्बीर हुसैन व श्री काजेश घोष ,सचिव -श्री विजय सिंह, कोषाध्यक्ष -श्री कल्पदेव यादव , मिडिया प्रभारी – श्री सतीश किण्डो को मैनपाट के सभी संकुल समन्वयको द्वारा सर्वसहमति से प्रस्ताव पास कर चुना गया। मैनपाट के बिजलहवा में आयोजित उक्त बैठक में सीतापुर विकास खंड के समन्वयक श्री शरद वर्मा , श्री पुष्पेंद्र गुप्ता,श्री गणेश यादव ,मैनपाट के संकुल समन्वयक श्री अजय सिंह , श्री अजीत नामदेव ,श्री महेश यादव,श्री सत्य प्रकाश गुप्ता ,श्री कमलेश प्रताप सिंह ,श्री ओम प्रकाश राम ,श्री देनेश कुजूर, श्री रामसेवक यादव ,श्री इलिख मिंज ,श्री जाकिर हुसैन ,श्री कृष्ण कुमार यादव ,दीपलेश्वर राम पैंकरा श्री भूपेन्द्र सिंह ,श्री विमलr तिग्गा,श्री जुगसाय मिंज श्री संजय एक्का,श्री रुपेश गुप्ता ,श्री शम्भू राम, उपस्थित रहे .।बैठक में उपस्थित सभी संकुल समन्वयकों को उमेश मिश्रा संयोजक ने सर्वसम्मति से देवेंद पांडे जी को अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी चुने जाने पर सभी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती तथा cac साथियों के हितों के लिए मिलजुल कर कार्य करने की बात कही।

Author: Ramjaan Khan









