Surguja News Today

25 फ़रवरी 2024 को दोपहर एक बजे विनयांजलि सभा आहूत

परमपूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के समता पूर्वक समाधिमरण पर पूरे विश्व में एक ही समय, एक ही दिन दिनांक 25 फ़रवरी 2024 को दोपहर एक बजे विनयांजलि सभा आहूत है, इसी अनुक्रम में अंबिकापुर जैन मंदिर के समक्ष सिद्धि विनायक परिसर में सम्मेद शिखर जी से पहली बार पधार रहे *राष्ट्रसंत मुनिश्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज* के पवित्र सानिध्य में उक्त विनयांजलि आयोजित है.

समाज के हर वर्ग से विनम्र आग्रह है कि दिनांक 25 फ़रवरी 2024 को दोपहर 01 बजे उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन व विनयांजलि अर्पित करें, साथ ही मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त करें.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज