रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ‘हसन’ को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ‘हसन’ को उनकी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 19 फरवरी को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शायर हाजी हसन अली ’हसन’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने आजीवन उर्दू भाषा और साहित्य की सेवा की। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। हर वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर यह अलंकरण उर्दू भाषा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज