Surguja News Today

15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती

15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती

मनेन्द्रगढ़ अग्निवीर थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चाम्पा जिले में 15 से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाइन, खोखरा भाटा जांजगीर चांपा में थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। थल सेना भर्ती रैली के लिये अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था।

      थल सेना भर्ती में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है उन युवाओं को पुलिस लाइन, खोखरा भाटा जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य प्रक्रिया में सहभागिता अपनी उपस्थिति देकर दर्ज करनी है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज