Surguja News Today

37 वीं राष्ट्रीय मिनिगोल्फ प्रतियोगिता 2023-24 में सरगुजा संभाग से चार खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ टीम में हुआ चयन….



37 वीं राष्ट्रीय मिनिगोल्फ प्रतियोगिता 2023-24 में सरगुजा संभाग से चार खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ टीम में हुआ चयन….

तकनीकी अधिकारी/रेफरी के रूप राजेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय खेल में होंगे शामिल..

37वें राष्ट्रीय खेल गोवा 2023-24 का आयोजन 01/11/2023 से 03/11/2023 तक गोवा में होने वाला है। अब तक का सबसे बड़ा प्रतियोगिता भारत में आयोजन होने जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी‌। जिसमें सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से चार खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ टीम में हुआ जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सरगुजा मिनी गोल्फ संघ से आकाश दुबे, साकेत केडिया, शिवानी सोनी और प्रेरणा सिंह का चयन हुआ है। सरगुजा जिले में सर्व प्रथम मिनी गोल्फ का शुरूआत राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने किया था। मिनीगोल्फ खेल में सरगुजा के खिलाड़ी देश विदेश में सरगुजा का परचम लहरा रहें हैं। और आज स्वयं राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व रेफरी के रुप में 37वीं राष्ट्रीय खेल गोवा में शामिल हो रहे हैं।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह 27 अक्टूबर को सभी खिलाड़ियों को लेकर रायपुर के लिए रवाना होंगे। और 28 अक्टूबर को गोवा के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश मिनीगोल्फ की टीम रवाना होगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज