Surguja News Today

नोएडा के चर्चित कांड इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फांसी की सजा रद्द कर दी निठारी कांड के दोनों आरोपी निर्दोष साबित ।

निठारी कांड के आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर (फोटो- India Today)

निठारी कांड के दोनों आरोपी निर्दोष साबित हुए, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फांसी की सजा रद्द कर दी
दिसंबर 2006 में पुलिस ने जांच शुरू की थी. जांच में पुलिस को 19 बच्चों और महिलाओं के कंकाल मिले थे.।

नोएडा के चर्चित निठारी कांड (Nithari Case) में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली की सजा रद्द कर दी. सुरेंद्र कोली को 12 मामलों से बरी कर दिया गया. इन मामलों में उसे ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. वहीं मोनिंदर सिंह पंढेर को जिन दो मामलों में फांसी की सजा मिली थी, उसे भी रद्द कर दिया गया. दोनों आरोपियों ने CBI कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज