
जनप्रतिनिधियों से वापस लिए जाएंगे शासकीय वाहन
कलेक्टर ने जारी किया आदेश।
सम्पादक सैफ फिरदौसी मनेन्द्रगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की घोषणा 09 अक्टूबर 2023 के साथ ही सम्पूर्ण जिले में आदर्श आचार सहिंता प्रभावशील हो गई है। विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रियाओं के समापन तक के लिए केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एंव अन्य जन प्रतिनिधियों को उनके पदीय दायित्वों के निर्वाह हेतु आबंटित शासकीय वाहनों का दुरूपयोग रोकने के लिए वापस लेना आवश्यक है। अतः केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि, उन्हें उनके पदीय दायित्वों के निर्वाह हेतु आबंटित वाहन, विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया समापन तक के लिए संबंधित कार्यालय के सक्षम शासकीय प्राधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, आयुक्त नगर निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल वापस करें।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !












