
पम्प संचालक निर्वाचन अवधि तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखें पेट्रोल एवं डीजल…कलेक्टर।
मनेंद्रगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 की तिथियों की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा की जा चुकी है। निर्वाचन कार्य के दौरान कर्मचारी एवं सामग्री के परिवहन हेतु वाहनों का प्रयोग होगा, जिसके लिए पेट्रोल, डीजल की आवश्यकता होगी। इस हेतु समस्त प्रोपराईटर डीजल, पेट्रोल पम्प जिला मनेन्द्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर निर्वाचन अवधि तक पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध न होने की दशा में छ.ग. मोटर स्पिरिट एवं हाई डीजल आयल आदेश 1980 के तहत जारी अनुज्ञप्ति की शर्त का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व पम्प संचालक का होगा।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









