Surguja News Today

सहकारी समितियों में चल रहा फर्जीवाड़े का खेल !

*सेवा सहकारी समितियों में चल रहा फर्जीवाड़े का खेल,* *शोषित किसानों ने कलेक्टर थीं लगाई न्याय की गुहार…*

जशपुर जिले में सेवा सहकारी समितियों में लम्बे समय से पदस्थ प्रबंधकों व्दारा अपने ही परिवार के कम्प्यूटर आपरेटरों की आड़ में अंचल के किसानों के नाम पर व्यापक रूप से वित्तीय अनियमितता का खेल खेला जा रहा है.
जशपुर जिले में सन्ना, कोतबा, बागगहार,पत्थलगांव तहसील में संचालित सेवा सहकारी समितियों की आडिट नहीं होने से यंहा धान खरीदी का पंजीयन से ही फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है.

सन्ना, पत्थलगांव, लुड़ेग,बागबहार ऐसे धान खरीदी केंद्र हैं जंहा कम्प्यूटर आपरेटर और प्रबंधक की मिली भगत इन दिनों धडल्ले से किसानों का शोषण किया जा रहा है. सन्ना में सेवा सहकारी समिति के सैकड़ों किसानों ने जशपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर जांच करने की गुहार लगाई है.

सन्ना में प्रबंधक का मनमाना रवैया बरते जाने के विरोध में किसानों ने अपना उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. यंहा पर रासायनिक खाद वितरण के समय पैसे की मांग, धान पंजीकरण और खरीदी के समय रकबा कम करने व धान की क्वालिटी कम करने का धमकी देकर किसानों से अवैध वसूली करने का शिकायत जनदर्शन में होने के बाद प्रबंधक को हटाने के निर्देश तो दिया गया था. लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक प्रबंधक अपने पद पर बने हुए है.

पूर्व में भी इनके विरुद्ध लाखो रुपये गबन करने का शिकायत हुआ था जिस पर अभी तक जांच पेंडिंग है.

जशपुर जिले के सन्ना सहित ज्यादातर आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्या. में पदस्थ प्रभारी प्रबंधकों के ऊपर किसानों ने दुर्व्यवहार रासायनिक खाद वितरण में राशि की मांग और धान खरीदी के समय किसानों को रकबा कम करने का धमकी देकर पैसे की मांग करने का आरोप लगाककर किसानों की जशपुर कलेक्टर के पास जनदर्शन में शिकायत हो चुकी है.

इन शिकायतों को गंभीरता से लेकर पत्थलगांव,तमता, घरजियाबथान के प्रबंधकों तबादले भी किऐ गए थे लेकिन इन प्रबंधकों ने राजनीति दबाव से वहीं डेरा डाल दिया है.
कलेक्टर की पहल से सन्ना के दिलेश्वर यादव को सन्ना से हटाकर बगीचा में अटैच किया गया है ताकि निष्पक्ष जांच हो सके. एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सन्ना प्रभारी प्रबंधक अपने पद पर बने हुए है.जिससे किसानों का कहना है कि अभी एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी ऐसे में हम किसान फिर से प्रभावित होंगे.

जहां अटैच किया गया है वहा पूर्व में भी लाखों रुपये राशि का गबन करने का है आरोप और जांच पेंडिंग है.

मिली जानकारी के अनुसार 2017 में दिलेश्वर राम के ऊपर 4 लाख 65 हजार राशि का गबन करने का आरोप के बाद लगभग 6 साल बीत जाने के बाद विभागीय जांच अभी भी पेंडिंग है .ऐसे में फिर से उसी प्रबंधक को बगीचा में अटैच कर दिया गया है.जो कि सवालों के घेरे में है.

जिला अधिकारी अनिल तिर्की ने बताया कि हमे किसानों का शिकायत प्राप्त हुआ था जिस पर हमने जांच के लिए समिति बनाकर प्रभारी प्रबंधक दिलेश्वर राम यादव सन्ना को बगीचा में अटैच कर दिया है. ताकि किसानो के शिकायत पर निष्पक्ष जांच हो और दोषी के ऊपर कार्यवाही किया जा सके. हटाने का आदेश एक माह पूर्व ही दिया जा चुका है. और जांच अभी चल रही है.

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज