कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम भवन का निरीक्षण कर सभी आधारभूत सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम भवन का निरीक्षण कर सभी आधारभूत सुविधाएं जल्द सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

सक्ती 22 सितंबर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए कृषि उपज मंडी नंदेली भाठा ।

में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम में आवश्यक सुविधा सहित विधानसभावार आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले के तीनों विधानसभा के लिए आवश्यकतानुसार स्थल का पार्टीशन करने, मतगणना कक्ष, टेबूलेशन कक्ष, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्शन, पेयजल सुविधा, चुनाव के दौरान आरओ, एआरओ सहित अन्य मतदान दल के लिए पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया। कलेक्टर ने मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतगणना कार्य सुव्यस्थित संपादित करने के लिए सुरक्षा संबंधी उपाय और सुरक्षा में लगने वाले फोर्स के लिए कार्य अनुसार भवनों की व्यवस्था, आवश्यक स्थलों तक पहुंच मार्ग, मैदान समतलीकरण करने तथा पूरे मंडी परिसर को आगामी चुनाव कार्य के लिए साफ सफाई और सुव्यस्थित करने सहित अन्य निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुवे मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम, लोक निर्माण विभाग एसडीओ श्री राकेश द्विवेदी सहित अन्य संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज