
जनता का हर वर्ग का मिल रहा घोषणा पत्र में व्यापक जन समर्थन हम मुख्यमंत्री को हराकर राज्य में बना रहे हैं भाजप की सरकार -विजय बघेल
लुण्ड्रा विधान सभा मे घोंसणा पत्र प्रदेश संयोजक ने ली संगठनात्मक बैठक कहा हम घोषणाओं को पूरा करने वाले नियत से करने वाले हैं ना कि कांग्रेसियों द्वारा मुंगेरीलाल के सपने दिखाने वाला

आज संगठनात्मक कार्यक्रम के तहत लुण्ड्रा विधानसभा के अपने एकदिवसीय प्रवास में चुनाव घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक एवं मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र पाटन से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने लुण्ड्रा विधानसभा के चारों मंडल की अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक रघुनाथपुर शिव मंदिर में ली इस अवसर पर सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वह भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष लुण्ड्रा महेंद्र सिंह ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा बुथ के अंतिम पंक्ति तक सभी वर्गों के बीच हमें चुनाव घोषणा पत्र के सुझाव के लिए पहुंचना है यह निर्धारित करते हुए काम करना है औरआगामी तीन से चार दिन के भीतर सभी वर्गों का सुझाव कर्मचारी से लेकर किसान तक आम आदमी से लेकर मजदूरों एव व्यवसायीयों इत्यादी तक घोषणा पत्र हेतु सुझाव लेनी है जिस मंसा से पार्टी ने इस घोषणा पत्र पेटी का नाम ही छत्तीसगढ़िया मन के बात रखी गई है उस मंशा को पूरा करते हुए हर एक छत्तीसगढ़िया सरगुजिया लोगों से अधिक से अधिक सुझाव लेने प्रेरित करने की बात कहते हुए पूरे ईमानदारी के साथ कमर कस लेने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इस बार लुण्ड्रा विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीतने की बात कही तत्पश्चात घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक वह पाटन के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के मनोभावों को समझ कर उनके भावनाओं के अनुरूप चलने वाली पार्टी है इसलिए यह छत्तीसगढ़िया मन के बात के नाम पर उन्हीं से सुझाव आमंत्रित कर रही है और उनके सुझाव को प्रमुखता देते हुए समिति सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा और जन भावनाओं के अनुरूप घोषणा पत्र जारी किया जाएगा जिससे वास्तव में धरातल पर लागू कर यथार्थ में पूरा हो सके ना की कांग्रेस पार्टी की तरह जो कि पिछले वर्ष तैयार किया गया घोषणा पत्र जो 50 तो क्या 30% भी पूरा नहीं हो पाया जिसमें केवल और केवल लोगों को मुंगेरीलाल जैसे सपने दिखाए गए इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे 90 विधानसभा में छत्तीसगढ़ के मन की बात के नाम पर चुनावी घोषणा पत्र तैयार कर रही है और इस घोषणा पत्र में सुझाव को लेकर लोगों का जबरदस्त प्रतिसाद देखने को मिल रहा है चाहे वहएक पान घूमती वाला हो चाय बेचने वाले हों या फिर बड़े-बड़े उद्योगपति मजदूर से लेकर किसान तक सभीबढ़ चढ़करघोषणा पत्र में अपना सुझाव दे रहे हैं जिससे यह स्पष्ट होता है कि इस बार कर्मचारी से लेकर मजदूर किसान व आम जनता वर्तमान के इस कांग्रेस के ठगेस सरकार से त्रस्त हो उखाड़ फेंकने की तैयारी में लगी है
आजादी के 75 साल के इतिहास में कभी मंत्रालय व राजपत्रित अधिकारी नहीं गए हड़ताल पर
विजय बघेल ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मंत्रालय तक को बंदकर दिया गया यहां तक की राजपत्रित अधिकारी भी हड़ताल पर चले गए पूरे 5 साल केवल हड़ताली सरकार के नाम पर कांग्रेस सरकार जानी जाएगी चाहे वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हो मितानीन हो दैनिक वेतन भोगी हो आगे उन्होंने घोषणा पत्र को लेकर सरगुजा महाराज टीएस सिंहदेव पर भी तंज कसते हुए कहा की पिछले साल लोगों को गुमराह करने के लिएयहां के बाबा ने घोसड़ा पत्र जारी किया और सरकार बनते ही यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मेरी तो कोई सुनती ही नहीं है और जनता तथा कार्यकर्ताओं को अपने निजी स्वार्थ के लिए गुमराह करते हुए बाकायदा पंचायत मंत्री जैसे पद से इस्तीफा भी दे दिया और स्वयं उपमुख्यमंत्री का पद लेकर आ गए जब सरकार में उनकी चलती नहीं है तो फिर या तो उन्हें पूरे मंत्रीमंडल पद से इस्तीफा दे देना था लेकिन उन्हें आम जानते की समस्याओं व क्षेत्र की विकास से कोई लेना-देना नहीं है बल्कि स्वयं की पद व कद बढ़ाना है जबकि भारतीय जनता पार्टी आम लोगों के हित को ध्यान में रखकर और शोषित दलित तथा निचले तबके के लोगों को आगे बढ़ाने का सदैव से काम करती रही है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय लक्ष्य को लेकर काम करती है
विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि मैं स्वयं मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं और दावे के साथ कह रहा हूं कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को हराकर हम पूरे राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा के पक्ष में माहौल निर्मित है लेकिन उसके लिए आवश्यक है कि हमें सरगुजा संभाग की 14 सीटों को जीत कर भी देना है जिसमें लुण्ड्रा विधानसभा की भूमिका भी अहम होगी और हम यह विधानसभा भी पूर्ण बहुमत के साथ जीत रहे हैं जैसा की संगठन और अन्य माध्यमों से यह बात निकल कर आई की घोषित प्रत्याशी प्रमोद मिंज जी द्वारा लगातार सघन जनसंपर्क कर दिन रात एक करते हुए मेहनत किया जा रहा है और यहां के भारतीय जनता पार्टी के जाबाज सिपाही निःस्वार्थ भाव से ईमानदारी पूर्वक एवं निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्य करते हुए प्रत्याशी को जिताने में अथक प्रयास कर रहे हैं इस अवसर पर उन्होंने कुछ लोगों से मौखिक सुझाव भी लिए
मंच संचालन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने किया एवं आभार प्रदर्शन धौरपुर मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह देव ने किया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दोनों मंडल के अध्यक्षों के अलावा दरिमा मंडल अध्यक्ष गुरु चरण सिंह कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव चारों मंडल के महामंत्री के अलावा उमाशंकर उपाध्याय डीके पुरिया विजय व्यापारी धनीराम यादव जयंत मिंज हीरा सिंह अरविंद गुप्ता आदि कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित थे

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









