मुंगेली : कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मुंगेली : कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों की होगी वेतन कटौती
संपादक SHAIF FIRDOUSI– मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज प्रातः 10.30 से बजे जिला कलेक्टोरेट स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों में समय पर अधिकारी-कर्मचारियों की अनुपस्थिति देखकर जमकर नाराजगी जाहिर की और उनका वेतन कटौती करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कार्यालयों की साफ सफाई, फाइलों का उचित रख रखाव के भी निर्देश दिए।
                 बता दें कि कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग, जिला कोषालय, राजस्व, शिक्षा, आबकारी, योजना एवं सांख्यिकी, खेल, श्रम, मत्स्य पालन, चिप्स, एनआईसी, महिला बाल विकास, डिजीटल अभिलेखागार सहित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अधिकारी-कर्मचारी समय पर अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने कहा कि कई कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़े होते हैं।अधिकारी-कर्मचारियों के अनुपस्थित होने के कारण आमलोगों को भटकना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर विभागीय कामकाज को जिम्मेदारीपूर्वक करें। आमजनता को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होना चाहिए।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज