सीतापुर में पूर्व सैनिक ने तिरंगा यात्रा निकालकर गर्म कर दिया माहौल, उड़ते अफवाह में सुना गया भाजपा से हैं फाइनल कैंडिडेट

सीतापुर में पूर्व सैनिक ने तिरंगा यात्रा निकालकर गर्म कर दिया माहौल, उड़ते अफवाह में सुना गया भाजपा से हैं फाइनल कैंडिडेट


माही सिंह राजपूत– जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा हैं, वैसे-वैसे दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। यह वाकया सोमवार को सीतापुर में देखने को मिला जहां पूर्व सैनिक रामपुकार टोप्पो ने तिरंगा यात्रा निकालकर सीतापुर विधानसभा के लिए अपने दावेदारी पेश करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार यह यात्रा आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई थी, यात्रा में सैकड़ो लोगो को बाहर से ट्रैक्टर, गाड़ियों में भर-भरकर सीतापुर लाया गया था, क्योकि जितनी ज्यादा संख्या उतना अधिक शक्ति प्रदर्शन।

क्या भाजपा के मजबूत दावेदार हो सकते हैं, रामपुकार….? : कई लोगो के बीच अफवाहें भी उड़ने लगी थी कि ये ऊपर से बात करके आये हैं, इनका टिकट भाजपा से फाइनल हैं, तो आखिर ये कौन है ऊपर के लोग, जो इनका टिकट फाइनल किये है, और इतने वर्षों से टिकट की दौड़ लगाने वाले भाजपा नेताओं का क्या होगा…? क्या होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा….?

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज