Surguja News Today

शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग का प्रयास, की गई बड़ी कार्यवाही

शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध विक्रय, परिवहन एवं धारण पर रोकथाम हेतु आबकारी विभाग का प्रयास, की गई बड़ी कार्यवाही

अम्बिकापुर SHAIF FIRDOUSI-आगामी विधानसभा निर्वाचन – 2023 के मद्देनजर अवैध मदिरा धारण, परिवहन एवं विक्रय को नियंत्रित किये जाने हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री जनक प्रसाद पाठक एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के द्वारा दिए गए विशेष निर्देशन एवं मार्गदर्शन के तारतम्य में जिला सरगुजा में अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है जिसके अन्तर्गत हाल ही में 01 प्रकरण कायम किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी सरगुजा से मिली जानकारी के अनुसार 31 अगस्त 2023 को धौरपुर में अंबिकापुर वृत प्रभारी श्री आनंद राम भोई आबकारी उपनिरीक्षक, लखनपुर एवं सीतापुर वृत प्रभारी श्री सौरभ साहू आबकारी उपनिरीक्षक, एवं सरगुजा उड़नदस्ता में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक श्री तेज राम केहरी को गश्त के दौरान प्राप्त सूचना पर 01 आरोपी के कब्जे से 35.116 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त कर धारा 34(1) (क), 34(2) व 59 क एवं धारा 36 के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में आरक्षक श्री गंभीर साय, श्री दिनेश जयसवाल, श्री द्वारिका प्रसाद गुप्ता, श्री प्रेमशंकर, श्री अयोध्या प्रसाद, श्री यदुवंश कुशवाहा, श्री एजाज रसूल खान, उड़नदस्ता से मुख्य आरक्षक श्री रमेश दुबे, कुमारु राम, श्री अशोक सोनी (आरक्षक) की विशेष भूमिका रही।
गौरतलब है कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 को लेकर आबकारी विभाग ने जिले में संदिग्ध स्थानों, मार्गों एवं रेलवे स्टेशनों पर लगातार जांच की कार्यवाही की जा रही है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज