
लुण्ड्रा में राजीव युवा मितान क्लब की समीक्षा बैठक संपन्न।
आज जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सभा कक्ष में राजीव युवा मितान क्लब की समीक्षा बैठक अनुविभागीय अधिकारी धौरपुर श्री राम सिंह ठाकुर जनपद सीईओ कृष्णा जयसवाल राजीव मितान क्लब के समन्वयक बीरेंद्र सिंह ने ली जिसमें सभी राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को रूप रेखा तैयार कराया गया साथ ही दिनांक 02/09/2023 को रायपुर में होने वाले युवा मितान क्लब के सम्मेलन में लुण्ड्रा जनपद के राजीव युवा मितान क्लब साथियों को सम्मिलित होने युवा मितान क्लब के सम्मेलन में प्रत्येक क्लब की उपस्थित सहित रूट चार्ट तैयार कर सम्मेलन में जाने की व्यवस्था बनाई गई ।


एवं सभी क्लब के पदाधिकारी को निश्चित जिम्मेदारी सौंपी गई जिससे रायपुर में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाया जा सके। बैठक में एसडीएम श्री राम सिंह ठाकुर, सीईओ श्री कृष्णा जयसवाल, कार्यक्रम अधिकारी श्री देव कुमार पैकरा पत्रकार श्री सैफ फिरदौसी सहित समस्त क्लब के पदाधिकारी ग्राम पंचायत सचिव उपस्तिथ रहे।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









