Surguja News Today

सरस्वती रत्नगर्भा सृजन कला केंद्र के माध्यम से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन-सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर, अंबिकापुर में सरस्वती रत्नगर्भा सृजन कला केंद्र के माध्यम से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्जिता सिन्हा जी उपस्थित हुए, जिन्होंने शिक्षा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं छात्राध्यापकों को इकोफ्रेंडली मिट्टी के माध्यम से श्री गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण करना सिखाया। सभी शिक्षकगण एवं छात्राध्यापकों ने अर्जिता सिन्हा के द्वारा बताए गए

निर्देशों का अनुसरण किया तथा सुंदर गणेश जी की मूर्तियों का निर्माण किया। गणेश चतुर्थी के लिए हर कोई अपने घर सबसे सुंदर गणेश मूर्ति लाने की इच्छा रखता हैं, लेकिन प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तिया दिखने में तो भले अच्छी लगे लेकिन यह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाती है, इस कारण सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय की ओर से यह संदेश दिया गया कि इस वर्ष सभी इकोफ्रेंडली गणेश जी की मूर्ति का निर्माण करें तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु प्राचार्य डॉ. श्रद्धा मिश्रा जी के द्वारा सभी छात्राध्यापकों को प्रोत्साहित किया गया तथा अर्जिता जी ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज