Surguja News Today

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में वन वीक फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया

सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाष नगर अंबिकापुर में वन वीक फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसका आयोजन सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर अंबिकापुर एवं पार्वती इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्रेनिंग, रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री हरिशंकर प्रसाद तोंडे जी (IQAC एवं सहायक प्राध्यापक) संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा छ.ग. उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रद्धा मिश्रा, युवा पत्रकार संपादक सरगुजा न्यूज टुडे सैफ फिरदौसी जी पार्वती ट्रेनिंग, रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रीति सोनी एवं विभागाध्यक्ष श्रीमती रानी रजक जी उपस्थित हुए। विभिन्न महाविद्यालय से आए सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मिथिलेश कुमार गुर्जर जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया। श्री हरिशंकर प्रसाद जी के द्वारा NAAC में IQAC की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई तथा प्रथम क्रिटेरिया के विषय में मुख्य विवरण प्रस्तुत किया।अंत में श्रीमती प्रीति सोनी जी के द्वारा आभार प्रकट किया गया।
वन वीक फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अंजू कुमारी, डीन/HOD कॉमर्स एंड मैनेजमेंट साई कॉलेज ,भिलाई ,दुर्ग (छ.ग.) से ऑनलाइन के माध्यम से जुड़ी जिनके द्वारा द्वितीय क्राइटेरिया के विषय में मुख्य विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यार्थी व प्राध्यापक के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया व शिक्षण- प्रशिक्षण के बहुआयाम का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती प्रियालता जायसवाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित वन वीक फैकल्टी डेवलपमेंट के द्वितीय दिवस का समापन किया गया।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज