
छत्तीसगढ़ 108,102 कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से किया मुलाकात
सरगुजा : प्रदेश में कार्यरत 108 102 एंबुलेंस कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से आज मुलाकात किया प्रतिनिधिमंडल ने 4 सूत्री मांग पत्र प्रदेश के केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सैलरी को लेकर प्रदेश के केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को बताया कि 2018 से अभी तक इंक्रीमेंट नहीं लगने से सैलरी में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है 2018 में 11000 सैलरी थी और 2023 में भी सैलरी जस की तस बनी हुई है।
कर्मचारी प्रतिनिधि संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने का आग्रह कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से किया।
Post Views: 243










