Surguja News Today

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में फसल बीमा प्रचार रथ रवाना फसल बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में फसल बीमा प्रचार रथ रवाना
फसल बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त तक

अम्बिकापुर 05 अगस्त 2023 – कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को फसल बीमा योजना हेतु प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, ताकि क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी-अऋणी किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकें। रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में बीमा की जानकारी के साथ बीमा कराने हेतु आवश्यक तकनीकी जानकारी किसानों को सुविधा मुहैया कराएगी। फसल बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 है। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा खरीफ 2023 एवं रबी 2023-24 में संचालित की जा रही है।

पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत उद्यानिकी अधिसूचित खरीफ फसल टमाटर, बैंगन, मिर्च, अदरक, केला, पपीता एवं अमरूद है। किसानों द्वारा आधार कार्ड, राजस्व अभिलेख, बैंक खाता की प्रति के साथ लोक सेवा केन्द्र, प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति, ऑलाईन पंजीयन, बैंक, विभागीय मैदानी अमला या बीमा कम्पनी अभिकर्ता के मार्गदर्शन से अपनी फसल का बीमा करा सकेंगें। फसल बीमा अंतर्गत रथ रवाना के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कुमार कंवर, उपसंचालक कृषि विभाग श्री पीएस दीवान, एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज