
न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में हुआ यौन उत्पीड़न रोकथाम हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यक्रम।
यौन उत्पीड़न रोकथाम के विषय पर न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल अंबिकापुर में विधिक सेवा प्राधिकरण सरगुजा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अमित जिंदल( सचिव न्यायधीश), श्री जे पी गुप्ता ( चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल), व श्री सतीश मिश्रा (सहायक लीगल डिफेंस काउंसिल) उपस्थित होकर यौन उत्पीड़न रोकथाम के उपाय के अंतर्गत विभिन्न कानून जिसे सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में अनुसरण किया जा रहा है। इस संबंध हेतु विद्यालय के सीनियर छात्र छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षकों को सम्पूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंध के अध्यक्ष द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन कर्ता श्री किशोर कुमार तिवारी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार रॉय द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









