राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 19 जून को रहेंगी जिला प्रवास पर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 19 जून को रहेंगी जिला प्रवास पर
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में करेंगी विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

अम्बिकापुर 18 जून 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई 19 जून 2023 को प्रातः 11.30 बजे से सायं 05.00 बजे तक किया जाना है। इस अवसर पर आवेदक, अनावेदक के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान सुनवाई हेतु सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में बारी-बारी से उपस्थित होंगे। सुनवाई में रखे गये प्रकरणों के संबंध में न्यायालय में प्रस्तुत चालान, राजीनामा (समझौता) के संबंध में सक्षम अधिकारी के साथ सुनवाई स्थल पर जानकारी सहित उपस्थित होंगे

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज