Surguja News Today

छत्तीसगढ़ 108 , 102 एंबुलेंस कर्मचारी कल्याण संघ का कोर कमेटी का होगा विस्तार

छत्तीसगढ़ 108 , 102 एंबुलेंस कर्मचारी कल्याण संघ का कोर कमेटी का होगा विस्तार


सरगुजा छत्तीसगढ़ राज्य में आपातकालीन सेवा में नियुक्त 108,102 एंबुलेंस के कर्मचारी लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और सामूहिक अवकाश करते आ रहे हैं भाजपा शासनकाल से कांग्रेस शासन काल तक इन्होंने अपनी समस्या को शासन के सम्मुख रखा परंतु आज पर्यंत तक इनका समस्या जस का तस बना हुआ है छत्तीसगढ़ 108,102 एंबुलेंस के प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर लगातार कर्मचारी हित में काम करते आ रहे हैं हाल ही में सामूहिक अवकाश 9 जून को अध्यक्ष राजेंद्र राठौर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में सामूहिक अवकाश लगभग सफल रहा है।



सामूहिक अवकाश सफल को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य 108 102 एंबुलेंस कर्मचारी कल्याण संघ का राज्य स्तर कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने सभी जिले से योग्य कर्मचारियों को राज्य में प्रतिनिधित्व करने के लिए कोर कमेटी में रखने की बात कही।

साथ ही उन्होंने बताया राज्य कोर कमेटी गठन के बाद जिले के कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा l

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज