
संवाददाता–सूर्य नारायण
लोकेशन–सूरजपुर
सूरजपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पदस्थ बतरा RMO के द्वारा अधिकारियों के नाक के नीचे धड़ल्ले से संचालित है अवैध क्लिनिक
सूरजपुर जिले के एक स्वास्थ्य विभाग का आरएमओ कमलेश तिवारी के द्वारा मिश्रीर पारा में एक अवैध तरीके से क्लिनिक संचालित किया जा रहा हैं,अवैध तरीके से मेडिकल की आड़ में भोले-भाले ग्रामीणों को सुई दवा बोतल चढ़ाया जाता है।
समय-समय पर जिले के उच्च अधिकारी आते हैं और खानापूर्ति करके चले जाते हैं।
कितनो के मौत के बाद सुधरेगा विभाग, अधिकारी कब लेंगे संज्ञान
इनकी ड्यूटी सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टर के सहायक के रूप में हैं बाबजूद साहब डॉक्टर बनने का भूत सवार हुआ है,मिली जानकारी और कमलेश तिवारी के अनुसार कमलेश तिवारी को इलाज करने की अनुमति नहीं है बावजूद इसके अवैध क्लीनिक धड़ल्ले से संचालित है। अवैध क्लिनिक की आड़ में अधिकारी अपनी जेबें गर्म करने में लगे हैं। भूपेस सरकार की
और महत्वकांक्षी योजना में बतरा केR.m.o कमलेश तिवारी पानी फेरते नजर आ रहे हैं सरकारी हॉस्पिटल की आड़ में मरीजों को अपने क्लीनिक में बुलाया जाता है।
सूत्रों से पता चलता है की हॉस्पिटल में अपनी कमाई करने के चक्कर में प्रचार प्रसार किया जाता है और लोगों को प्रेरित करते हैं कि आप हमारे क्लीनिक में आएं और बेहतर इलाज करवाएं।
हमारी भूपेश सरकार स्वास्थ्य विभाग आज करोड़ों रुपए लगाकर जगह-जगह उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है ठीक उसी प्रकार सरकारी हॉस्पिटल के कर्मचारी।
अपनी दुकानें खोल कर तिजोरी भरने में लगे हैं।
अब देखना होगा इससे अवैध क्लीनिक संचालन और सरकारी कर्मचारी कमलेश तिवारी उनके ऊपर विभाग और जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।
जब ग्राउंड जीरो पर मिडिया की टीम पहुंची तो क्लीनिक संचालक के द्वारा मीडिया से ही दुर्व्यवहार करने लगे अब देखना होगा जिले के जिम्मेदार अधिकारी करवाही की बात तो कर रहे। अब देखने वाली बात होगी कि ऐसे संचालकों पर कब तक करवाई होगा










