Surguja News Today

लुण्ड्रा – ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर काट दिए गए 140 वृक्ष वन विभाग को कानों कान ख़बर नहीं लगी क्यों।

खबर लगती तो अवैध पेड़ काटने से रोका जा सकता था।

खैर हमने इसकी सूचना और कुछ जानकारी प्राप्त करने के लिए लुण्ड्रा की रेंजर महोदया सुश्री आकांक्षा लकड़ा जी को फ़ोन कर सम्पर्क करने की कोशिश की तो इन्होंने फ़ोन ही नही उठाया और ना ही कार्यालय में मौजूद थी ऐसे में आखिर कैसे लुण्ड्रा वन विभाग का काम हो रहा होगा समझ से परे है ?…

सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम डांडगांव से ग्राम सभा प्रस्ताव बनाकर 140 नग बड़े पेड़ कटवाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, दरअसल गांव के सरपंच सचिव और पंचों ने ग्राम सभा का अयोजन कर ग्रामीणों की सहमति से गांव के महामाया मंदिर के आस पास लगे कुछ पेड़ो को कटवाकर उसकी बिक्री कर बाउंड्रीवॉल सहित अन्य सुविधाओ हेतु धनराशि अर्जित कर कार्य कराने का प्रस्ताव पारित करा लिया और बड़ी मात्रा में बृक्षो की कटाई करा दी, इसकी जानकारी जब प्रशासन को लगी तब उनके द्वारा तत्काल पहल करते हुए कटाई को रुकवा दिया गया और कटे बृक्ष को वन विभाग के अमले को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया, बहरहाल इतने बड़े संख्या में कटे बृक्षों में गांव के सरपंच, सचिव सहित गांव के जनप्रतिनिधियों की भूमिका संदेह के घेरे मे है वही नायब तहसीलदार द्वारा जिम्मेदारों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन अनुविभागिय अधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया है, अब देखना यह होगा कि इन वृक्षों की कटाई में सम्मिलित दोषियों पर किस प्रकार की कार्यवाही की जाती है, बहरहाल इस पूरे घटना क्रम में बड़े लकड़ी तस्करो के शामिल होने के अंदेशे से भी इंकार नहीं किया जा सकता जिन्होंने गांव के सरपंच सचिव से मिलीभगत कर इस पूरे घटना क्रम को अंजाम दिया हो।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज