
लुण्ड्रा 11 वर्षीय नाबालिक के साथ स्कूटी सवार दो युवकों ने किया दुष्कर्म
आपको बता दें कि पूरा मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत का है जहा साप्ताहिक बाजार करने गई नाबालिक 11 वर्षीय युवती के साथ दो युवक लगभग उम्र 30 वर्ष और 27 वर्ष उम्र के आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी लुण्ड्रा को मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

थाना प्रभारी लुण्ड्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 11 वर्षीय नाबालिक युवती अपने सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार करने बाजार गई हुई थी जहां से साम को घर लौटते समय उसकी सहेली कुछ घंटों पूर्व अपने घर को आ गई और 11 वर्षीय नाबालिक लड़की लड़की को बाजार से आने में देर हुई जिससे कुछ समय बाद रास्ते में दो स्कूटी सवार युवक उम्र लगभग 27 वर्ष और 30 वर्ष युवती को घर छोड़ने का प्रलोभन दिया जिसने युवती ने नहीं जाने को कहा तो दोनों युवकों के द्वारा युवती को जबरन अपनी स्कूटी में बिठाकर पास के ही लगे जंगल में ले गए जहां 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद पुलिस थाना प्रभारी लुण्ड्रा को मामले की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









