Surguja News Today

सरगुजा संभाग- कोरिया पुलिस को मिली सफलता
गुम इंसान को वेल्लुर से किया दस्तयाब।

सरगुजा संभाग के जिला कोरिया पुलिस को मिली सफलता
गुम इंसान को वेल्लुर से किया दस्तयाब।

संपादक शैफ फिरदौसी – सरगुजा रेंज के जिला कोरिया थाना पटना अंतर्गत गुम इंसान क्रमांक 10/2023 के प्रार्थी रामू यादव पिता स्वर्गीय राम नारायण यादव उम्र 52 वर्ष साकिन कटकोना थाना पटना ने दिनांक 24 2023 को थाना में उपस्थित आकर इस आशय का गुम इंसान का सूचना दर्ज कराया कि मेरी पत्नी पूजा यादव पति रामू यादव उम्र 42 वर्ष साकिन कटकोना थाना पटना जिला कोरिया ने घर से दिनांक 26/03/ 2023 के 11:00 बजे दिन घर से बिना बताए कहीं चली गई है, आसपास काफी पता लगाया गया किंतु कोई पता नहीं चला, जो गुमशुदगी को थाना पटना मे गुम कायम कर पतासाजी में लिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री त्रिलोक बंसल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री रोहित झा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में गुमशुदगी को अथक प्रयास करने पर उक्त गम इंसान को वेलेरू आंध्र प्रदेश से दस्तयाब किया जाकर गुमशुदगी को उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्य में थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक श्री अनिल साहू, प्रधान आरक्षक श्री नरेश लाकड़ा, सत्येंद्र तिवारी, आरक्षक रूप नारायण सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज