100 शासकीय कर्मियों को छत्तीसगढ़ी बोली में दिया जाएगा प्रशिक्षण!

अम्बिकापुर 18 अप्रैल 2023 छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग द्वारा इच्छुक शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ी में राजकाज हेतु प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है। इस हेतु जिले में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की सूची मांगी गई है। विभिन्न विभाग के जिला अधिकारियों से छत्तीसगढ़ी में कार्य करने के इच्छुक अधिकारियों से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया है। ज्ञातव्य है कि यह जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण जिले के 100 अधिकारियों- कर्मचारियों को दिया जाएगा।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !
Post Views: 249









