
गुरू गृह सेवा धाम के तत्वाधान में गुरू गृह सेवा समिति लुण्ड्रा के द्बारा लुण्ड्रा के पंचायत भवन प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन भागवताचार्य परम रसिक श्रद्धेय श्री हितेंद्र कृष्ण महाराज (श्रीधाम वृन्दावन ) ने भगवान श्री कृष्ण की जन्म कथा सुनाते हुए कहा कि बाल गोपाल का जन्म देवकी और वासुदेव के आठवें संतान के रूप में होता है।
देवकी व वासुदेव का अर्थ समझाते हुए कहा कि देवकी यानी जो देवताओं की होकर जीवन जीती है और वासुदेव का अर्थ है जिसमें देव तत्व का वास हो। ऐसे व्यक्ति अगर विपरीत परिस्थितियों की बेड़ियों में भी क्यों न जकड़े हो, भगवान को खोजने के लिए उन्हें कहीं जाना नहीं पड़ता है। बल्कि भगवान स्वयं आकर उसकी सारी बेड़ी-हथकड़ी को काटकर उसे संसार सागर से मुक्त करा दिया करते हैं। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य के जीवन में छह शत्रु हैं, काम, क्रोध, मद, मोह, लोभ व अहंकार। जब हमारे अंदर के ये छह शत्रु समाप्त हो जाते हैं तो सातवें संतान के रूप में शेष जी जो काल के प्रतीक हैं वो काल फिर मनुष्य के जीवन में आना भी चाहे तो भगवान अपने योग माया से उस काल का रास्ता बदल देते हैं, तब आठवें संतान के रूप में भगवान श्री कृष्ण का अवतार होता है। जिसके जीवन में भगवान श्री कृष्ण की भक्ति आ गई तो ऐसा समझना चाहिए कि जीवन सफल हो गया। कथा के बीच में भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर पेश किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कथा प्रतिदिन रात्री 06 से 10 बजे तक कथा होगी!

प्रतिदिन की कथा का प्रसारण यू-ट्यूब में लाइव हो रहा है। हितेंद्र कृष्ण जी महाराज के मुखारविंद से होने वाली कथा का प्रसारण आशा व भक्ति के साथ अपने घरों में भी बैठकर यूट्यूब के माध्यम से श्रवण कर रहे है


आयोजन को लेकर उत्साह
आयोजन को लेकर आसपास के क्षेत्र में उत्साह है। हजारों श्रद्धालु दिव्य कथा का आनंद एक ही मंडप में बैठ कर ले रहे हैं।
भागवत का श्रवण करने लुंडरा विधायक श्री प्रीतम राम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह एवं पूर्व विधायक विजय नाथ सिंह नगर निगम अंबिकापुर के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज सहित कई जनप्रतिनिधियों का रोजाना आगमन हो रहा है जिसे आयोजन में रोजाना रोनक बढ़ती जा रही है स्वयंसेवी संस्थानों की मदद से अखंड भंडारे की व्यवस्था की गई है आयोजन समिति में अखिलेश गुप्ता आशीष जयसवाल मनीष सोनी दिनेश जायसवाल आकाश कश्यप आशु बाबा राहुल कश्यप अमित गुप्ता केशव गुप्ता रघुवीर अग्रवाल अमित जयसवाल हरीश कश्यप आशीष शाह विकास सोनी शंकर सोनी शेखर अग्रवाल विवेक सोनी जय प्रताप सिंह अजय अग्रवाल नीलेश अमराई आशीष गुप्ता काजू कश्यप आशीष तिवारी सूरज गुप्ता बंटी सोनी मिनी अग्रवाल, सोनू अग्रवाल संत्री सिंह उमेश बानी दीपक बानी निराकार सा देवानंद सा एवं महिला मंडल के समस्त सदस्य एवं ग्रामवासी अपनी भूमिका निभा रहे हैं
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









