Surguja News Today

बीते 2 माह में 2 हज़ार से भी अधिक लोगों के लिए संजीवनी बनी 108

बीते 2 माह में 2 हज़ार से भी अधिक लोगों के लिए संजीवनी बनी 108

घायलों को मिल रही है बेहतर और त्वरित आपातकालीन निशुल्क सेवा का लाभ


जोसेफ सरगुजा : सरगुजा में 108 की सेवा निरंतर अपने नाम के अनुरूप घायलों, मरीजों को त्वरित आपातकालीन सेवा प्रदान करते हुए संजीवनी की भूमिका निभा रही है। बीते 2 माह के दौरान जिले के 2 हज़ार से अधिक लोगों की जान बचाने में 108 संजीवनी एक्सप्रेस ने अपनी सार्थक भूमिका निभाई है।

संचालन करने वाली संस्था द्वारा बताया गया कि जनवरी और फरवरी माह में कुल 2043 लोगों को आपातकालीन सेवाओं का लाभ पहुँचाया गया है। जिनमें आरटीए के 240, प्रेग्नेंसी 59, जहर सेवन के 115, सुसाइड एटेम्पट के 8, , एनिमल बाईट 22 एवं सर्दी, खांसी,चेस्ट पेन, बुखार, सिर दर्द, उल्टी- दस्त, एलर्जी, पीठ दर्द, डायरिया फ़्रैक्च, बर्न, डायबिटिज सहित अन्य बीमारियों के 1599 के लाभर्थियों को सेवा दी गई है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज