10 कार्यालय में कर्मचारी मिले अनुपस्थित निराकरण होने तक कार्यालय प्रमुखों के वेतन आहरण पर लगी रोक!

10 कार्यालय में कर्मचारी मिले अनुपस्थित
निराकरण होने तक कार्यालय प्रमुखों के वेतन आहरण पर लगी रोक

अम्बिकापुर 23 मार्च 2023/ कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 10 कार्यालय के कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित कार्यालय प्रमुखों को देते हुए प्रकरण के निराकरण होने तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर विगत दिवस अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव के द्वार विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रम पदाधिकारी, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, कार्यपालन अभियन्ता पीएमजीएसवाय, सर्व शिक्षा अभियान, जिला निर्वाचन स्थानीय, जिला निर्वाचन सामान्य, खनिज, आदिवासी विकास, पीएमजीएसवाय एवं आबकारी विभाग के कार्यालय में कर्मचारी अनुपस्थि मिले। इसके साथ ही इन कार्यालयों में जनवरी व फरवरी माह में उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर अंकित नहीं करने वाले कर्मचारियों का भी वेतन आहरण कर दिया गया है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर के निरीक्षण प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण दिवस में अनुपस्थित रहे कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना जारी करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश कार्यालय प्रमुखों को दिए हैं। इसके साथ ही अनुपस्थितों के मामले का निराकरण होते तक कार्यालय प्रमुखों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।



Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज