वीणा कन्या महविद्याल्य के छात्रों के हित में एनएसयूआई ने कुलसचिव कुलपति के साथ उच्च शिक्षा विभाग को भेजा पत्र!

वीणा कन्या महविद्याल्य के छात्रों के हित में एनएसयूआई ने कुलसचिव कुलपति के साथ उच्च शिक्षा विभाग को भेजा पत्र


अंबिकापुर -आज एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संत गहिता गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा मांग पत्र में बताया गया की वीणा कन्या महाविद्यालय बिश्रामपुर लगभग 67 छात्राएं अध्यानरत है महाविद्यालय प्रशासन के लापरवाही से ये छात्र विश्वविधालय की मुख्य परीक्षा फॉर्म नही भर पाए महाविद्यालय में बीसीए के 20 डीसीए के 23 पीजीडीसीए के 14 एवं बीए 10 छात्राए है जो इस वर्ष महाविद्यालय प्रशासन के लापरवाही से परीक्षा देने से वंचित हो रहे है प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ने कहा कि हम विश्वविद्यालय प्रशासन 2 बिंदुओं पर मांग किए
छात्रों की भविष्य को देखते हुए इन्हें विशेष परीक्षा करवाने जो परीक्षा शुरू हो चुकी है और जो बचे हुए परीक्षा है जिसकी शुरुआत अभी नही हुई है पीजीडीसीए, डीसीए आदि छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति प्रदान करने की मांग किया साथ ही हमने एक पत्र उच्च शिक्षा विभाग को भी भेजा है हिमांशु ने कहा कि हम छात्रों के साथ खड़े है अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा साथ ही छात्रों के साथ जो अन्याय हुआ उसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर एफआईआर करवाई जायेगी कुलसचिव ने तत्काल जांच कमिटी बना कर इस मामले के रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लेने का आश्वासन दिया है ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता,रजत सिंह, अभिषेक गुप्ता, सैफ फिरदौसी, प्रमोद ,प्रियांशु,अनुज, संकेत आदि कार्यकता उपस्थित हुए

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज