Surguja News Today

कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन

कैफ फिरदौसी प्रेमनगर – कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस सिंह तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके त्रिपाठी के मार्गदर्शन में 11 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति सूरजपुर एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय सूरजपुर में निःशुल्क हृदय रोग जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद परवेज ओ.पी.डी. नम्बर 05 में उपस्थित होकर परामर्श देगें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिये इस तरह के कैंप का आयोजन किया जा रहा है तथा इनके द्वारा जिले के समस्त लोगों से अपील किया गया है कि जितने भी हृदय रोग के संभावित मरीज हैं समस्त कैंप में आकर इस सुविधा का लाभ उठायें। कैप हेतु रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी हेतु डॉ. दीपक जायसवाल मो नं. 9928408456 में संपर्क कर सकते हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज