मुख्यमंत्री के मैनपाट आगमन पर शांति व्यवस्था रखने हेतु लगी अधिकारियों की ड्यूटी

मुख्यमंत्री के मैनपाट आगमन पर शांति व्यवस्था रखने हेतु लगी अधिकारियों की ड्यूटी

अम्बिकापुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 10 फरवरी 2023 को मैनपाट आना संभावित है। उन्होंने इस हेतु अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अमृत लाल ध्रुव को नोडल अधिकारी बनाया है। कलेक्टर ने मैनपाट आगमन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर श्री रवि राही, प्रभारी तहसीलदार मैनपाट श्री शिवनारायण राठिया को कार्यक्रम स्थल मैनपाट, तहसीलदार अम्बिकापुर श्री भूषण सिंह मण्डावी एवं नायब तहसीलदार दरिमा श्री संजय कुमार को फॉरेस्ट रेस्ट हाउस मैनपाट, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्रीमती शिवानी जायसवाल, तहसीलदार लखनपुर श्रीमती गरिमा ठाकुर व नायब तहसीलदार सीतापुर श्री राम सेवक पैकरा को शैला रिसॉर्ट मैनपाट तथा तहसीलदार सीतापुर श्री मुखदेव यादव को हेलीपैड मैनपाट हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज