Surguja News Today

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सरगुजा- प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत के सुपुत्र आशीष भगत का विवाह रुचि के साथ बीते माह 30 जनवरी को पूरे रीति रिवाजों के साथ रायपुर एक रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ था। जिसमे राज्यपाल, चीफ जस्टिस, जस्टिस, मंत्री, विधायक, पदाधिकारी एवं सभी पक्ष-विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भारत जोड़ो यात्रा के समापन के लिए जम्मू-कश्मीर गए हुए थे, जहां मौसम खराब होने की वजह से वह वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित नही हो पाए।

सरगुजा जिले के मैनपाट के रिसोर्ट में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने आशीर्वाद समारोह रखा है, जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद देंगे, साथ ही पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रोटोकाल के अनुसार 10 फरवरी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.35 में मैनपाट पहुचेंगे 12.45 से 01.50 तक वह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, फिर वह रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज