उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया छठ व्रत का पारण, शिव गंगा घाट पर हुई गंगा आरती

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने किया छठ व्रत का पारण, शिव गंगा घाट पर हुई गंगा आरती

रूपेश गुप्ता—सीतापुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। सीतापुर के शिव गंगा घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं संतान की दीर्घायु की कामना की।
भोर होते ही छठ घाट पर छठी मइया के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से माहौल भक्तिमय हो गया। व्रतियों ने सूप में फल, ठेकुआ, नारियल सहित पूजन सामग्री सजाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसके बाद हवन एवं पूजा-अर्चना कर 36 घंटे तक चले कठिन निर्जला व्रत का पारण किया।

इस अवसर पर शिव गंगा घाट पर विशेष रूप से गंगा आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी और सूर्य की पहली किरणों के बीच पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जल में की गई सजावट और उगते सूर्य की लालिमा ने पूरे वातावरण को मनमोहक बना दिया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ हुआ। छठ पूजा के दौरान सीतापुर में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता की सुंदर तस्वीर देखने को मिली।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज