छठ महापर्व को लेकर सीतापुर के दोनों तालाबों में तैयारियां तेज

छठ महापर्व को लेकर सीतापुर के दोनों तालाबों में तैयारियां तेज
पुरानी बस्ती अहारा तालाब और शिवगंगा तालाब में होगा छठ पूजा का आयोजन, नगर पंचायत और स्थानीय युवा जुटे तैयारियों में

रुपेश गुप्ता—सीतापुर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। नगर के पुरानी बस्ती अहारा तालाब एवं शिवगंगा तालाब में छठ पूजा आयोजन की तैयारी की जा रही है। दोनों तालाबों में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों को सजाने-संवारने और पूजा स्थल को व्यवस्थित करने का काम जारी है।

पुरानी बस्ती अहारा तालाब में आकर्षक पंडाल लगाया गया है, वहीं शिवगंगा तालाब में भी घाट के आसपास सजावट एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। तैयारियों में नगर पंचायत के साथ स्थानीय युवा भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। साफ-सफाई, सजावट और आयोजन स्थल को व्यवस्थित करने में सभी मिलकर जुटे हुए हैं।

छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु तालाबों में पहुंचकर अस्ताचलगामी एवं उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसे देखते हुए दोनों आयोजन स्थलों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
छठ महापर्व को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। श्रद्धा, आस्था और परंपरा से जुड़े इस पर्व को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत और स्थानीय युवाओं का सहयोग सराहनीय है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज