पेटला में करमा नृत्य प्रतियोगिता, पांच गांवों के दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

पेटला में करमा नृत्य प्रतियोगिता, पांच गांवों के दलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति

कुनमेरा और ढेलसारा की टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, धान कटाई के कारण कई दल नहीं हो सके शामिल

रुपेश गुप्ता — सीतापुर विकासखंड के ग्राम पेटला स्थित हाईस्कूल मैदान में 11 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केरजु, कुनमेरा, पेटला, रजपुरी और ढेलसारा सहित पांच गांवों के नर्तक दलों ने भाग लेकर अपनी पारंपरिक कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कुनमेरा और ढेलसारा की टीमों का चयन जिला स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और मांदर की थाप पर करमा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। करमा नृत्य आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से लोककला को संरक्षण मिलने के साथ ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच मिलता है।
धान कटाई के चलते कई गांवों के दल नहीं हो सके शामिल

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड की 42 ग्राम पंचायतों के नर्तक दलों की भागीदारी अपेक्षित थी। हालांकि क्षेत्र में इन दिनों धान कटाई का कार्य जोरों पर होने के कारण कई गांवों के नर्तक दल प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके। इसके बावजूद पांच गांवों के कलाकारों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखा।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिव भरोस बेक, जनमेजय प्रभाकर, श्रीमती शवियारो पैकरा, सुशील मरावी, सरपंच सुखेचंद, गिरधर भगत, वीरेंद्र टोप्पो, सुरेश तिर्की, जनपद सीईओ जयगोविंद गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी, चंदरभान भगत, लोभन राम, संजय कुशवाहा, संजय पांडे, सतीश सोनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

आयोजन के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, लोकपरंपराओं और पारंपरिक नृत्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। वहीं जिला स्तर के लिए चयनित कुनमेरा और ढेलसारा के नर्तक दल अब अगले चरण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज